लैब टेक्नीशियन से मारपीट में पड़ोसियों पर केस


रुद्रपुर। लैब टेक्नीशियन के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को लैब टैक्नीशियन चंद्रशेखर जोशी पुत्र डीके जोशी निवासी नई बस्ती वार्ड 16 किच्छा ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया वह रात आठ बजे पैथोलोजी लैब बंद कर अपने घर जा रहा था। घर के पास गुलशन और परमानंद पुत्र इंद्रसेन एवं अजय पुत्र तोताराम ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी किशन भट्ट बीच बचाव करने के लिए आए। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें किशन का हाथ फैक्चर हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *