सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत


रुड़की।  हाईवे किनारे ईटों से भरे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बुधवार को मुजफ्फरनगर की ओर से लोहे का सामान लेकर एक ट्रक मंगलौर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह उत्तम शुगर मिल के निकट पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े ईटों से भरे एक ट्रक में उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आए ट्रक का सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक में ही फंस कर रह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त कैलाश चंद्र (36) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *