बच्चों की लड़ाई में बड़े भिड़े
रुड़की। इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के नागल गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में गाली गलौज और जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के नागल गांव में खेल-खेल में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर बड़ो में कहासुनी व गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होता देख शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर दोनों का बीच बचाव करा मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाही करने की मांग की है। थानांप्रभारी जहांगीर अली ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
