चरस तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, जेल भेजा


विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाल पुलिस ने कुंजाग्रांट गांव में एक महिला को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस ने 245 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कुल्हाल चौकी पुलिस ने क्षेत्र में जगह-जगह नशाखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुंजाग्रांट गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही महिला की तलाशी ली। महिला के पास से पुलिस ने 245 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी महिला साजदा उर्फ काकड़ी पत्नी इकलाख निवासी ग्राम कुंजाग्रांट के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बताया कि महिला पहले भी कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। बताया कि कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद महिला ने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *