कीर्तिनगर और देवप्रयाग के पांच मोटर मार्गों को मिली मंजूरी


श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत पांच मोटर मार्गों के नव निर्माण को मंजूरी मिली है। जिससे लंबे समय से मोटर मार्गों के निर्माण की आस लगाए ग्रामीणों में खुशी है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि कीर्तिनगर ब्लॉक के नौड़ा-धौल्याणा तीन किमी., देवप्रयाग ब्लॉक के खंडोली तल्ली-थापला, खाल्यो नामी तोक से बिटुला पलेठी और पलेठी से मथगांव होते हुए मालू मरोड़ा मोटर मार्गों के निर्माण को प्रथम चरण की स्वीकृति मिली है। कहा इन मोटर मार्गों के निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत करीब 169.68 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा। वहीं देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत 5 किमी. ललूड़ीखाल-उनाना मोटर मार्ग को द्वितीय चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस मोटर मार्ग के निर्माण में करीब 171.47 लाख का खर्चा आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *