नशे की गोलियों संग एक गिरफ्तार, बाइक सीज
रुद्रपुर। पुलिस ने नशे की गोलियों व कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी। एसआई दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सुन्दरपुर मार्ग पर बाइक सवार कश्मीर सिंह निवासी सुंदरपुर पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था। उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से नशे की 60 गोलियां व 200 कैप्सूल मिले। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी।
