टीबी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को वर्ल्ड टीबी दिवस पर अभियान चलाया। अभियान के तहत संस्थान के हेल्थ सेंटर्स प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायवाला और स्वास्थ्य केंद्र थानो में पीजी चिकित्सकों और इंटर्न छात्रों ने लोगों को टीबी रोग से बचाव को जागरूक किया। सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने कहा कि टीबी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। यदि किसी को बीमारी से जुड़ी किसी प्रकार की संभावना दिखाई दे, तो बलगम की जांच जरूर कराएं। क्षय रोग के लिए सभी जांच और उपचार मुफ्त हैं। ऐसे में लोग अपने आसपास के लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करें। इस दौरान पोस्टर के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर डा. महेन्द्र सिंह, पीजी छात्र डा. तेजा, डा. आशुतोष मिश्रा, डा. रोहित, डा. अभिषेक, डा. अनुभूति जोशी, अनुराधा राय, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
