मंत्री तुलसी सिलावट ने दी सांवेर विधानसभा के गांवों में करोड़ों रुपये की सौगात


इंदौर। जिले में विकास यात्राओं का सिलसिला खत्म हो चुका हैं, लेकिन मंत्री तुलसी सिलावट अभी भी अपनी विधानसभा के गांवों का दौरा कर रहे हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सोमवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लेवे।
सांवेर विधानसभा में मंत्री तुलसी सिलावट ने भ्रमण की शुरुआत ग्राम अम्बामोलिया से की। इसके बाद वे गारी पिपलिया, असरावद सात मिल, सिंधी बरोदा तथा काजी पलासिया भी गये। मंत्री सिलावट ने अपने काजी पलासिया भ्रमण के दौरान 25 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने खुडेल, बावलिया, अरनिया,फली, डबल चौकी आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने इन गांवों में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किए। इस दौरान इंदौर जनपद पंचायत के अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *