आवारा पशुओं के गले में लगाए रेडियम बैंड



चम्पावत। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने आवारा पशुओं के गले में रेडियम बैंड लगाए। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में शनिवार को टनकपुर-बनबसा में पुलिस ने अभियान चलाया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि रात के समय वाहन दुर्घटनाओं में पशुओं की मौत के मामले बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से पशुओं के गले में रेडियम बैंड लगाए जा रहे हैं। यहां ऋषिकेश उपाध्याय, पवन पांडेय, मेघराज, सभासद हसीब अहमद, केशव भंडारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *