चम्पावत में हुआ ईएसआई डिस्पेंसरी का शुभारंभ


चम्पावत। चम्पावत में ईएसआई डिस्पेंसरी का शुभारंभ हुआ। सीएम धामी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। डिस्पेंसरी खुलने से जिले के कामगारों व उनके आश्रितों का उपचार किया जा सकेगा। शनिवार को चम्पावत के जूप में ईएएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन हुआ। डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों व उनके आश्रितों को डिस्पेंसरी का लाभ मिलेगा। बताया कि 21 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले कामगार इसके दायरे में आते हैं। इसके तहत बीमित कर्मचारी व आश्रितों को उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारी व उसके जीवन साथी को 120 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर उपचार की सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, चम्पावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट की विनीता फर्त्याल , पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, श्याम नारायण पांडे, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, ईएसआई के डॉक्टर अभिषेक आर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूरन राम शैल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *