ओजोन दिवस पर पौधारोपण किया
चम्पावत। बूम रेंज के राइंका सूखीढांग में वन विभाग की टीम ने ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा और ओजोन परत के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। यहां वन दरोगा गिरीश चंद्र जोशी, ऋषिपाल जोशी, त्रिलोक चंद्र जोशी, मोहन राम, होशियार सिंह, केशव दत्त भट्ट, डीके पांडेय, चंद्रपाल, कमल राजन, अंजु चंद, राजनाथ, महेंद्र पाल, उमेश कुमार, कविता राना, रुबी अग्रवाल, पूजा चंद आदि रहे।
