केक मिक्सिंग सेरेमनी में महकी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू
ऋषिकेश। एसआरएचयू में क्रिसमस व नए वर्ष के उपलक्ष्य में केक मिक्सिंग सेरेमनी आयोजित की गई। सेरेमनी में विश्वविद्यालय कलिनरी मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन को परोसा। बुधवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के हिमालयन स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट में केक मिक्सिंग सेरेमनी हुई। इसमें सूखे मेवे-किशमिश, काजू, बादाम, आलूबुखारा और आड़ू, मेवा, अनाज और मसालों को एक साथ मिलाकर मिश्रण को एक मिक्सिंग बर्तन में मिलाया गया। साथ ही तूर दाल, फाणु का साग, मंडवे की रोटी, हरी सब्जी, झंगोरा की खीर आदि परोसे गए। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने विश्वविद्यालय के फूड प्रोडक्शन लैब का निरीक्षण किया। मौके पर प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, रजिस्ट्रार डॉ. सुशीला शर्मा, डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. मुकेश बिजल्वाण, सहायक उपाध्यक्ष लर्नेट स्किल्स रमेश पेटवाल, केंद्र प्रबंधक संजीव बिंजोला, शेफ अक्षय थपलियाल, प्रबंधक गुरदीप सिंह, समन्वयक प्राची आदि उपस्थित रहे।
