चम्पावत में हल्की बारिश से तापमान गिरा
चम्पावत। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद उमस का एहसास भी हुआ। शाम के वक्त आसमान घने बादलों से घिर गया। शनिवार को सुबह धूप खिलने के बाद अचानक मौसम में तब्दीली आ गई। दोपहर एक बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट मेघ बरसने के बाद फिर एक बार धूप खिल गई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। शाम के वक्त भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इस वजह से अस्पताल में वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। पीएमएस डॉ.प्रदीप बिष्ट ने लोगों से बदलते मौसम में गर्म पानी के सेवन की सलाह दी है। वहीं बारिश की वजह से एक ग्रामीण सड़क पर आवाजाही ठप है।
