पीएमश्री योजना के तहत कई कार्यक्रम
चम्पावत। जीआईसी दिगालीचौड़ में पीएमश्री योजना के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्कूल को पीएमश्री योजना में चयनित होने पर खुशी जताई। प्रधानाचार्य धनश्याम भट्ट की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट और ग्राम प्रधान मुकेश रैंसवाल रहे। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विमला, अमन जोशी, अंजली जोशी, क्विज में दीपांशु, मयंक, ललित, दीपक, सरिता, कुमकुम, अंजली, निशा, काजल, वाद विवाद में चिराग जोशी, मोहित, अशोक, लक्ष्मी, हेमा, रंगाली में कुमकुम, मीनाक्षी, हेमा, नंदनी, करिश्मा, सपना मोना आदि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
