गोकसी के लिये ले जाई जा रही तीन गाय पुलिस ने पकड़ी


हरिद्वार। पथरी पुलिस ने गांव सहदेवपुर से एक पिकअप गाड़ी में लदी तीन गाय को छुड़वाया। वहीं, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार बीती रात ऐथल से ज्वालापुर जा रहे मार्ग पर गांव सहदेवपुर में रात्रि गस्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने एक पिकअप गाड़ी को आते देखा। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख चालक गाड़ी सड़क पर ही रोककर खेतों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी में देखा तो गाड़ी के अंदर तीन गाय मौजूद थी। पुलिस द्वारा गाड़ी को पथरी थाने लाया गया है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर चालक व गो तस्करी करने वालो की जांच में जुटी है। एसएचओ पथरी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि गस्त के दौरान एक पिकअप में तीन गाय मिली है। जिन्हें गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *