संपत्ति कब्जाने के आरोप में दंपति पर मुकदमा


ऋषिकेश। किराये की संपत्ति कब्जाने के लिए एक दंपति ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसकी जानकारी पीड़ित संपति की मालिक को लगी, तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रीना पत्नी रणवीर सिंह निवासी मिल रोड, डोईवाला ने शिकायत दी। आरोप लगाया कि अजय सैनी और उसकी पत्नी शिखा सैनी निवासी घराट वाली गली, डोईवाला ने किराये की संपत्ति को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *