मायके गई महिला, चोरों ने घर खंगाला

 

रुड़की। परिवार के दो सदस्य की मौत होने पर महिला अपने मायके गई। इस बीच ससुराल का घर चोरों ने खंगाल डाला। घर से लाखों रुपये का माल समेटकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महिग्रान बकरा मार्केट के नजदीक रहने वाली जमीला खातून के घर का सामने आया है। वह अपनी मां और भाई की मौत का अफसोस करने के लिए अपने मायके गई थी। जब वह अपने घर लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *