महानगर सिटी बस सेवा महासंघ की 10 को हड़ताल


देहरादून

महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने कहा है कि पूर्व में भी हमारी यूनियन द्वारा आरटीओ देहरादून के सम्मुख चार पांच बार मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके विरोध में पांच रूटों की 10 मई को हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि आरटीओ ने जो झाझरा से रायपुर तक के नवसृजित मार्ग पर अस्थाई परमिट सवारी गाड़ी चलाने की अनुमति दी है वह गाड़ियां बिना रोटेशन के संचालित हो रही हैं। जिस गाड़ी मालिक की मर्जी है कहीं से भी अपने वाहनों का संचालन कर रहा है। इसके साथ ही स्टेज कैरियर टाटा मैजिक जो घंटाघर से प्रेमनगर के लिए संचालित हो रहे हैं वह भी बिना रोटेशन के अपनी मर्जी से संचालित हो रहे हैं जिससे परेड ग्राउंड, घंटाघर, प्रेमनगर, परवल, झाझरा तक चलने वाली सिटी बसों की रोटेशन के हिसाब से व्यवस्था गड़बड़ा गई है और धनराशि का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक आरटीओ देहरादून द्वारा उक्त दोनों यूनियन के वाहन स्वामियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है, और ना ही रोटेसन के द्वारा इनका संचालन कराया जा रहा हैं, जिससे विवश होकर 10 मई को हमारी यूनियन हड़ताल पर रहेगी और आरटीओ देहरादून का एवं परिवहन विभाग का पुतला जलाकर विभाग को नींद से जगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *