शिविर के दूसरे दिन सही भोजन बेहतर जीवन विषय पर हुआ कार्यक्रम

 

रुड़की। लक्सर के पीपली स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के दूसरे दिन सही भोजन बेहतर जीवन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के बच्चों को पौष्टिक और संतुलित भोजन के फायदे बताए गए। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह पंवार ने शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा की अच्छे स्वास्थ्य से बढ़कर मनुष्य के लिए दुनिया की कोई चीज नहीं है। यदि हम सही भोजन लेते हैं, तो निरोगी और लंबा जीवन पा सकते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने संतुलित भोजन के बारे में बताया। कहा कि दालें, हरी सब्जियां सलाद और फलों से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। इनके अलावा दूध के सेवन से भी शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुमित ठाकुर ने सही समय पर भोजन करने की बात बच्चों से कही। बताया कि सही समय पर भोजन न लेने से भी बीमारियां पैदा होती हैं। इसके बाद बच्चों ने सही भोजन बेहतर जीवन विषय पर कई प्रकार के सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही रैली निकालकर लोगों को सही समय पर सही और संतुलित भोजन लेने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *