व्यक्ति को उलझाकर सोने के गहने की ठगी में दो गिरफ्तार


देहरादून। चंदरनगर में 108 सेवा कार्यालय के पास एक व्यक्ति को उलझाकर उसके गहने चोरी कर फरार हुए दो आरोपी लक्खीबाग चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों से चोरी किए गए गहने बरामद हो गए हैं। लक्खीबाग चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंडीर ने बताया कि रिपुल वर्मा निवासी रिद्धी सिद्धी ज्वैलर्स, बंगाली कोठी ने मंगलवार को तहरीर दी। बताया कि चार सितंबर को उनका भाई विपुल दुकान से सोने के दो मंगलसूत्र ढलाई के लिए धामावाला बाजार लेकर जा रहा था। तब चंदरनगर 108 सेवा कार्यालय के दो युवकों ने उसे रोका। अपनी बातों से भम्रित कर उसके पास रखे सोने के दो मंगल सूत्र चोरी कर भाग गये। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। विपुल से पूछताछ कर घटना करने वाले की जानकारी और हुलिया जुटाया गया। पुलिस ने मद्रासी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर तेल डिपो के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विनय उर्फ टुल्ली (32) पुत्र कुल प्रकाश निवासी चंदरनगर और हिमांशु (24) निवासी चंदरनगर के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने दोनों मंगलसूत्र बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *