लोग योजनाओं लाभ नहीं ले पा रहे : बहुगुणा
पौड़ी। पशुपालन मंत्री ने कहा कि दुग्ध विभाग की योजनाओं की जानकारी लोगों को नहीं होने से वे योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे है। पौड़ी पहुंचे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कोटद्वार, लैंसडौन व पौड़ी का भ्रमण कर लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि लोगों को दुग्ध विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी नहीं है। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अफसरों को योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को देने के निर्देश दिए। जिससे लोग इस विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे है। कहा कि डीएम पौड़ी को दुग्ध, मत्यस्य व पशुपालन विभाग की हर 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए।
