विधायक ने बांटी खेल सामग्री
पौड़ी। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कल्जीखाल ब्लॉक के 76 आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पठन-पाठन व खेल सामग्री वितरित की। ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पोरी ने नौनिहालों को संपूर्ण पोषण पर जोर दिया। कहा कि स्वस्थ और मानसिक रूप से विकसित करने के लिए बच्चों को सही पोषण दिया जाना आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी, मनोज नैथानी, वीरेंद्र नेगी, सुभाष रावत, संतोष चंदोला, भारत भूषण नेगी आदि मौजूद रहे।
