एएचटीयू ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
पिथौरागढ़। एएचटीयू ने अपर उपनिरीक्षक तारा बोनाल के नेतृत्व में राजकीय जूनियर हाईस्कूल ऐंचोली में जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान कार्ड संस्था से सुनीता चन्द , एएचटीयू के दीपक खनका, निर्मल किशोर ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। मानव तस्करी, बाल अपराध, महिला संबंधित अपराधों की भी कानूनी जानकारी दी गई । इस दौरान सभी को साइबर क्राइम तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति के साथ-साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं. 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
