गंगा आरती के बाद हरकी पैड़ी पर होगा योग

 

हरिद्वार । 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हरकी पैड़ी मालवीय घाट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह की गंगा आरती के बाद श्री गंगा सभा के पदाधिकारी, प्रशासन के अलावा श्रद्धालु भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि श्रीगंगा सभा के तत्वावधान में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जिला प्रशासन और डीपीएस रानीपुर का सहयोग रहेगा। गंगा आरती के बाद योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने बताया कि स्कूल के करीब 500 बच्चे कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से भी श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने वार्ता की है। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी मंत्री का प्रोग्राम नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *