युवा समिति का सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान: रविंद्र पुरी

 

हरिद्वार। आदर्श युवा समिति के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर समाज के स्थाई विकास का संकल्प लिया गया। ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में आयोजित रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए रणनीति बनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव रविंद्र पुरी ने कहा कि आदर्श समिति ने पिछले 25 वर्षों में सामाजिक क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हमें उम्मीद है कि आगामी 25 वर्षों में आदर्श युवा समिति जनपद ही नहीं बल्कि राष्ट्र में अपने समाजहित के कार्यों से अलग पहचान बनाएगी।

विशिष्ट अतिथि महंत जितेंद्रानंद ने कहा कि आदर्श युवा समिति जन सेवा में जिस तरह से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है, वह बहुत ही सराहनीय है। आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने कहा कि 13 जून 1997 को ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए कुछ स्वयं सेवियों द्वारा संगठित होकर आदर्श युवा समिति का गठन किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों के गांव- गांव में स्वच्छता एवं शोषित समाज का उत्थान करना है। इस मौके पर असगर अली, कमला जोशी, धर्मेंद्र चौहान, राकेश चौहान, दलमीर सिंह, योगम्बर पोली, पवन कुमार सैनी, कुमार राहुल, अखिलेश डबराल, नितिन, कमल पाल, राज बहादुर सैनी, सत्येंद्र वर्मा, कीर्ति वर्मा, विजयलक्ष्मी, परविंदर कौर, अनुज सैनी, मौहम्मद सफी, कादंबरी, शिखा, रजनी रेखा, भावना पंत, जितेंद्र, विनीता,, कनिका,प्रतिमा, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *