बहादराबाद में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया

 

हरिद्वार । पीठ बाजार बहादराबाद में जेसीबी से दुकानों के सामने का अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का कहना है कि बिना प्रशासन की अनुमति और बिना अधिकारी के अतिक्रमण चिह्नित करे कैसे अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

सोमवार की शाम को प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बहादराबाद पहुंची थी। जहां टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। टीम के साथ पुलिसकर्मी भी नहीं थे और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी शामिल था। उधर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने कहा कि ऐसा कोई आदेश प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। जिसमें पीठ बाजार से अतिक्रमण हटाया जाना हो। बीते शनिवार को भी जेसीबी मशीन अतिक्रमण हटाने पीठ बाजार में पहुंची थी लेकिन व्यापारियों ने तब भी विरोध किया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कथूरिया और नीरज चौहान ने कहा कि प्रशासन अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण चिह्नित कर स्वयं हटाए। इसके लिए व्यापारी भी प्रशासन के साथ खड़े हैं। लेकिन बिना प्रशासन के जेसीबी अतिक्रमण तोड़ने आती है। तो व्यापारी उसका विरोध करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *