कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ रुड़की में प्रदर्शन


रुड़की। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों के व्यवहार से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रामनगर चौक पर कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंककर नारेबाजी की। मोर्चा ने कहा कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस विधायकों का व्यवहार निंदनीय है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने कहा कि सत्र में राज्य के विकास के लिए काम किया जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस के विधायक व्यवधान डालने का काम कर रहे हैं। मोर्चा की जिला प्रभारी सावित्री मंगला ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेसी विधायकों का व्यवहार सत्र में रहा। उससे प्रदेश की छवि खराब हुई है। सदन में राज्य के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने सदन में जिस तरह से महिला विधानसभा अध्यक्ष के साथ यह अशोभनीय व्यवहार किया है, उससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *