आवासीय भवनों के पास कूड़े के ढेर पड़ने पर जाम लगाया
श्रीनगर गढ़वाल। अलकनंदा नदी किनारे रेलवे के पुलों के सम्मुख आवासीय परिसर के समीप कूडे़ के ढेर पड़े होने पर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के कूड़े वाहनों को कूड़ा डालने से रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा शहरभर का कूड़ा उनके आवासीय भवनों के समीप फेंका जा रहा है। जिससे यहां रहना दूभर गया है। स्थानीय लोगों द्वारा निगम के कूड़ा वाहनों के सम्मुख जाम लगाने के बाद नगर निगम के सफाई निरीक्षण शशि पंवार ने मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को चार दिन का समय देते हुए कूड़ा निस्तारण की बात कही। जबकि कुछ कूड़े के ढ़ेर जेसीबी से हटा दिये गये। स्थानीय निवासी संपायन कठैत, गुड्डू चौहान, सुधा देवी, जयलाल आदि ने कहा कि विगत कई दिनों से निगम को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही थी। जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा आंदोलन करना पड़ा। कहा कि जल्द आवासीय स्थल से कूड़ा नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन होगा।
