गढ़वाल विवि में कर्मचारियों का क्रमिक मोबाइल अनशन शुरू

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में तदर्थ कर्मचारियों का रिक्त पदों पर समायोजन करने व नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन अब मोबाइल क्रमिक अनशन के तौर पर शुरू हो गया है। गुरुवार को कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन परिसर स्थित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मोबाइल क्रमिक अनशन की शुरूआत की। विवि कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष डा.देवेंद्र फस्र्वाण ने कहा कि 25 अगस्त से कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन उनकी मांगों पर विवि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने मोबाइल क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इसके तहत कर्मचारी बिना कार्य में व्यवधान किए क्रमिक अनशन पर रहेंगे। पहले दिन क्रमिक मोबाइल अनशन पर रहे डा. फस्र्वाण ने कहा कि विवि यदि इसके बावजूद उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करता है तो उन्हें तीसरे चरण के आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। दूसरे चरण के आंदोलन के पहले दिन कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सीएल लेकर पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह रावत, कमलेश नैथानी, सुनील रावत, राजेंद्र सिंह रावत, बृजमोहन शाह, मयंक जोशी, राजीव तोमर, धमेंद्र गोस्वामी, राकेश रावत, नरेंद्र झिल्डियाल, मेहरबान सिंह बिष्ट, राकेश बहुगुणा, पुष्कर नेगी, माणिक लाल, गोपी रावत, राम किशन पांडेय, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश, उमेश नौटियाल, सरूली देवी, बबीता देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *