सीओ ने दिए विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार व लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश
पिथोरागढ़। सीओ डीडीहाट, धारचूला ने सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों की बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ परवेज अली ने विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने व लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि सभी वर्षा काल के दौरान अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखें। उन्होंने आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी की हालत में रखने के आदेश दिए। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर तत्काल मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
