रुद्रपुर में करंट लगने से युवक की मौत

रुद्रपुर। बिलासपुर रोड स्थित एक कंपनी में काम करने वाला युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सजनी नानकर थाना गंज, रामपुर, यूपी निवासी राहिल (19) बिलासपुर रोड स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना यूपी क्षेत्र की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *