240 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार 

रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 240 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपलिया शिव मंदिर के पास खाली पड़े मैदान से एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम साधन मंडल निवासी पिपलिया नंबर 2 बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 240 ग्राम चरस और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। टीम में थानाध्यक्ष राजेश पांडे, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश, कैलाश मनराल, नारायण रावल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *