पुलिस ने दस हजार के इनामी अभियुक्त को धरा
उत्तरकाशी। एनडीपीएस मामले में गत दो वर्षों से फरार चल रहे दस हजार के एक इनामी अभियुक्त को धरसू पुलिस ने गत गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना धरासू में आईपीसी की धारा 27ए एनडीपीएस ऐक्ट में महेश पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम जडाऊ पोस्ट ऑफिस मल्ला तहसील भटवाड़ी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जो गत दो वर्षों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में एसआई विनोद पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम की ओर से सुरागरसी-पतारसी करते हुये अभियुक्त को गत रात्रि में जडाऊ से गिरफ्तार किया गया। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में विनोद पंवार,विनोद कुमार, डोडी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
