वाई-20 की चौपाल लगाकर दी जानकारी
बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं युवा कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में वाई-20 चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला संयोजन दीपक गस्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथ पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी व मुख्य वक्ता नीरज पंत ने दीया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला संयोजक ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। सीओ कंडारी ने संवैधानिक और लोकतांत्रिक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक पंत ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवा जितना मजबूत और शिक्षित होगा देश आने वाले समय में उतनी ही उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ना मात्र नहीं है आत्म ज्ञान होना हमें शिक्षित बनाता है। प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया उन्होंने छात्र छात्राओं को वाई- 20 चौपाल कार्यक्रम की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संदीप जोशी, राजेंद्र दानू,कमल कांडपाल, प्रशांत तिवारी, दयाशंकर नगरकोटी, चंदन कोरंगा, मनोज मेहता, अमित द्विवेदी, विनोद कांडपाल आदि मौजूद मौजूद रहे।
