सोप स्टोन पट्टा स्वीकृत से पहले जन सुनवाई  



बागेश्वर। भाटनीकोट में सोप स्टोन खनन पट्टा स्वीकृत से पहले सोमवार को जन सुनवाई हुई। डीएम अनुराधा पाल ग्रामीणों की समस्याएं, आपत्तियां सुनी और सुझाव लिए। पट्टाधारक को ग्रामीणों की सहमति पर नियम और शर्तो के तहत कार्य करने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में हरीश सिंह खेतवाल ने कहा कि ग्राम सभा में खनन पट्टा स्वीकृत होने से काफी उम्मीदें है। गांव का आर्थिक विकास होगा। विद्यालयों के साथ ही चिकित्सा, स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने की मांग की। माधो सिंह ने कहा कि हम सभी साथ है और मिलकर गांव का विकास करेंगे। सावित्री खेतवाल ने कहा कि खान स्वामी खनन के बाद खेतों को वैसे ही पूर्ववत बना कर दें। स्थानीय लोंगो को रोजगार मिले। समूह की महिलाओं ने पेड-पौधा लगाने का भी सुझाव दिया। दीवान सिंह खेतवाल ने पहले खनन क्षेत्र तक सड़क बनाने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार देने का सुझाव दिया। इस दौरान वैज्ञानिक पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरीश चंद्र जोशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *