36.30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश। स्मैक की तस्करी कर उसे बेचने के लिए ऋषिकेश आ रहे एक शख्स को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी से 36.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी से पुलिस को स्मैक बेचकर कमाए 24 हजार रुपये भी मिले हैं। आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी के मुताबिक आरोपी धीरेंद्र उर्फ बादशाह पुत्र कृष्ण पाल सिंह, निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर, थाना मीरगंज, बरेली, यूपी को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित मनसा देवी फाटक के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने यह स्मैक बरेली में सलमान नाम के युवक से लाने की बात कही। वह स्मैक की तस्करी कर उसे स्कूल, कॉलेज और पर्यटक स्थलों के आसपास बेचता है।
