इस्माइलपुर मार्ग पर कूड़ा डालने से ग्रामीण परेशान


रुड़की। सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से निकलने वाले कूड़े को इस्माइलपुर मार्ग के किनारे डाल दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान विकास सैनी ने अधिशासी अधिकारी सुल्तानपुर से कूड़ा हटवाने की मांग की है।
सुल्तानपुर कस्बे के नगर पंचायत बनने के बाद से सुल्तानपुर से निकलने वाले कूड़े को सुल्तानपुर इस्माइलपुर मार्ग पर एक खेत में डाला जाता है। बरसात होने के कारण अब कूड़े को रास्ते के किनारे पर ही डाला जा रहा है। इससे रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *