कांवड़िये से टप्पेबाजी
रुड़की। बस अड्डे के पास कांवड़िये से टप्पेबाजी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरेला, दिल्ली निवासी अंकित गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था। वह रुड़की बस अड्डे पर पहुंचा। यहां उसके साथ टप्पेबाजी कर करीब 1500 नगद रुपये और कागज निकालकर टप्पेबाज फरार हो गए। टप्पेबाजी का अहसास होने पर वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी।
