रुड़की बाईपास पर जबरदस्त जाम, हंगामा
रुड़की। डाक कावड़ में लाखों बाइकों और हजारों ट्रकों के आने से रुड़की बाईपास के पास जबरदस्त जाम लग गया। हरिद्वार से लौट रहे और वहां जा रहे कावड़ियों के वाहन आमने-सामने आ गए। पुलिस से भी कांवड़िए उलझते रहे और झड़प होती रही। वाहनों को विपरीत दिशा में डाल दिया। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था बनाने को जूझती रही। मंगलौर से शुरू होकर फ्लाईओवर सीधे कोर में उतरता है। बीच में नगला गांव (रुड़की बाईपास) पड़ता है। डाक कांवड़ के लाखों दुपहिया और चौपहिया वाहन हरिद्वार पहुंच चुके हैं। जितने वाहन हरिद्वार में हैं उतने ही वहां जाने के लिए नारसन बॉर्डर से आगे बढ़ रहे हैं।
