आप को मजबूत और एकजुट बताया

हरिद्वार। आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली के पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। पार्टी को पूरी तरह मजबूत और एकजुट बताते हुए नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। वक्ताओं ने दावा किया कि पार्टी राज्य में भाजपा का विकल्प तेजी से बन रही है।
विवेक विहार स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि पार्टी हाईकमान द्वारा विश्वास जताए जाने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद पर आसीन दीपक बाली भाजपा में चले गए। नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी व्यक्ति के आने जाने से कमजोर नहीं होगी क्योंकि यह एक विचार है जो सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति में आई है। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है । इस दौरान नवनीत राठी, हेमा भंडारी, अनिल सती, संजीव नारंग, नवीन मारिया, पवन ठाकुर, और एसएस नेगी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *