प्रत्येक नागरिक को लेनी चाहिए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी : सुबोध

 

ऋषिकेश। हरेला पर्व पर मुनिकीरेती में वन विभाग के शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क में वन मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मंत्री उनियाल ने कहा कि पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को लेनी चाहिए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि पौधरोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा, जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमें अपने भविष्य को संवारना होगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति कि स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक से जिम्मेदारी लेने को कहा। साथ ही युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा अपना सहयोग देने की बात कही।

इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडेय, वन संरक्षक राजीव धीमान, डीएफओ नरेंद्रनगर वन प्रभाग अमित कंवर, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, धीरज पांडे आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *