सड़क हादसे में 2 की मौत, 1घायल

गोरखपुर।
खोराबार इलाके के जगदीशपुर बाघागाढ़ा फोरलेन पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना खोराबार इलाके की है। आज मंगलवार को जगदीशपुर बाघागाढ़ा फोरलेन पर कुशीनगर से लखनऊ जाने वाली लेन में टायर खराब होने के कारण एक ट्रक खड़ी थी। ट्रक का खलासी टायर बना रहा था। इस दौरान 9 बजे के करीब उसी दिशा में पीछे से आती ट्रक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में पंजाब के मोहाली के डेरावासी के रहने वाले अजय कुमार (46) और मध्य प्रदेश खरगोन के कसरवार थाना क्षेत्र के रसवा निवासी पदम (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी लाश खड़ी ट्रक के पास पाई गई थी। जबकि दूसरे ट्रक में बैठे लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए।हादसे में रायबरेली निवासी राहुल कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल राहुल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खोराबार थाने के इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि फोरलेन पर खड़ी ट्रक में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *