बारिश और बर्फबारी से फसलों को नुकसान

देहरादून

उत्तराखंड में दो दिन से जारी हिमपात और बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं। चारों धामों में बर्फबारी के कारण यात्रा के इंतजामों में जुटे सरकारी महकमों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि, मैदानी क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन किसानों का कहना है कि, गन्ने की फसल को बारिश से फायदा होगा। हरिद्वार और देहरादून में कई स्थानों में सड़कों पर पानी भर गया। कीचड़ के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान जारी किया है। केदारनाथ में शुक्रवार शाम से ही रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है। जिला प्रशासन की टीम ने बर्फ हटाकर धाम का पैदल मार्ग सुचारु कर दिया था। लेकिन अब दोबारा रास्ते पर बर्फ जमने लगी है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, रूपकुंड सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर जोरदार बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा मुखबा, धराली, हर्षिल, झाला, खरसाली, फतेहपर्वत में बर्फबारी जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *