फरार चल रहा गबन का आरोपी पशु डाक्टर गिरफ्तार


नई टिहरी। कैंपटी थाना पुलिस ने सरकारी धन के गबन के आरोपी पशु चिकित्साधिकारी को मुखबिर की सूचना पर यूपी के सहारनपुर के मलीपुर रामनगर से गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है। पुलिस की मीडिया सेल की जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीती 12 अक्टूबर, 2022 को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा आशुतोष जोशी ने कैंपटी थाने को तहरीर दी थी कि पशु चिकित्साधिकारी डा सुनील कुमार ने राजकीय पशु चिकित्सालय पंतवाड़ी के तहत चारा बैंक पंतवाड़ी के एसबीबाई नैनबाग सरकारी खाते से रिवाल्डिंग फंड 8 लाख 87 हजार 532 का गबन किया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में जांच कर आरोपी को दोषी भी पाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ थाना कैंपटी में आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला पंजीकृत किया गया। विभाग से निलंबित आरोपी डा सुनील कुमार लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी डा सुनील कुमार पुत्र शंकर राम निवासी दमुवाडूंगा काठ गोदाम हल्द्वानी जिला नैनीताल को यूपी के सहारनपुर क्षेत्र के मलीरोड रामनगर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायलय में पेश किय गया। आरोपी को न्यायलय ने जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने में नैनबाग चौकी के प्रभारी एसआई बलबीर सिंह रावत और कांस्टेबल मैराज आलम की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *