भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने की गोष्ठी आयोजित


विकासनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं देश को नफरत और सांप्रदायिकता के जहर से मुक्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने देश में मोहब्बत और भाईचारा बढ़ाया है। जिससे नफरत का बाजार चलाने वाले बौखलाये हुए हैं। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश के अंदर एक ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आई है। कहा कि एक साल पहले देश के अंदर जो लोग एकता, अखंडता, मोहब्बत, समरसता की बात करते थे वे विकल्पनीयता की की स्थिति में आ गये थे। देश के अंदर लगातार नफरत फैलाई जा रही थी। जनता के मन की बात कोई सुनने समझने वाला नहीं था। लोगों के अंदर दहशत पैदा की गयी थी, लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश में माहौल बदल दिया। कहा कि यात्रा ने देश के बिखरे हुए विपक्ष को एकजुट कर इंडिया गठबंधन तैयार किया। जिससे सत्ता में बैठकर तानाशाही करने वाले बौखलाये हैं। कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। आम जनता सरकार की गलत नीतियों से तंग आ चुकी है। जनता देश में नयें विकल्प के रूप में कांग्रेस के गठबंधन इंडिया में आशा की किरण जागी है। पूर्व सैनिक पर पोस्ट के ब्लॉक अध्यक्ष हाकम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां डिफेंस सेक्टर को लगातार कमजोर कर रही है जिस वजह से पूर्व सैनिक इस सरकार से पूरी तरह नाराज है और कांग्रेस के साथ हैं। पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि कोई भी देश तभी मजबूत होता है जब वह समृद्धशाली होता है। देशवासियों में आपसी प्यार, भाईचारा व मोहब्बत होती है। लेकिन वर्तमान सरकार लोगों में नफरत के बीच बोने में जुटी है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। गौष्ठी में जिला पंचायत सदस्य धीरज बोबी नौटियाल, कुंवर पाल सिंह, नजमा इकबाल, बीना चौहान, भाष्कर चुग, अशोक जांगड़ा, राजीव शर्मा, संदीप तोमर, भुवन चंद्र पंत, गोवर्धन प्रसाद डोभाल, एक्स सर्विसमैन पूरन चंद्र, आरडी बिष्ट, रजनीश कुमार, इसरार अली, हबीबुर रहमान, डॉ सुभाष चंबेल, अभिषेक चौहान, फरियाद हुसैन, हुसनदीन, इतेंद्र पुंडीर, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, कितेश जायसवाल, धीरेन्द्र तडियाल आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *