हरबर्टपुर में खुला रक्षा मंच का प्रदेश कार्यालय
विकासनगर। कोर्ट रोड हरबर्टपुर विकासनगर में गुरुवार को भारत रक्षा मंच के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सुंदरकांड प्रसाद वितरण कर किया गया। आयोजन में विभिन्न हिंदूवादी संगठन के प्रमुख जन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी की मौजूदगी में प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा उत्तराखंड और हिमाचल बॉर्डर पर कार्यालय से पूरे प्रदेश की गतिविधियों पर नजर व कार्यकर्ताओं के हित की दृष्टि से बेहद उपयोगी साबित होगा। कहा इस कार्यालय में विशेष आईटी सेल का गठन किया जाएगा। महिला मंच का पूरे प्रदेश में तहसील स्तर से जिलेस्तर तक कार्यकरणीय गठित कर विस्तार किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पांडे, विजेंद्र नेगी, आरएसएस जिला कार्यवाह संदीप महावर, सोबन सिंह, गीता मौर्या, श्यामा चौहान, मधु राघव आदि मौजूद रहे।
