सेलाकुई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालू भजन कीर्तनों पर झूमते रहे
विकासनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि तक भजन कीर्तन श्रद्धा झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने चांद के निकलने तक जय श्री कृष्णा जय श्री राधे का जयघोष किया। पूरे सेलाकुई क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। बुधवार की देर शाम श्री खाटू श्याम मंदिर राजस्थान से आई भजन गायिका किशोरी कनिष्क के भजनों की धूम मची रही। वहीं शिव मन्दिर में मधु बेंजवाल, खेड़ा मंदिर और राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई कीर्तन मंडली के भजन कार्यक्रम आयोजित किये गये। ओम सखी मंडली, नवदुर्गा कीर्तन मंडली देवभूमि सरस्वती खेड़ा, गौरीशंकर, एकता आदि मंडलीयो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्री कृष्ण के आकर्षक स्वरूप में सजधजकर पहुंचे बच्चों ने सभी का ऐसा मनमोहा कि लोग भगवान श्रीकृष्ण के भजन कीर्तनों में मशगूल हो गये। सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति के भजन गाए। राजकीय इंटर कॉलेज में कीर्तन मंडलियों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें ओम सखी मंडली की महिलाओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालु भव्य झांकियां को देखकर भक्तिमय हो गये। श्री कृष्ण जन्म होने की खुशी में लोग भक्ति में झूम उठे। रात्रि करीब 12:30 चंद्र देव दिखाई दिए। चंद्रमा को अर्घ्य देकर भगवान का भोग लगाकर व्रत खोला गया। इस मौके पर रामलीला समिति अध्यक्ष अशोक जोशी, भगत सिंह राठौर, अश्वनी गुप्ता, मदन यादव, शूरवीर चौहान, विजयपाल बर्तवाल,दीपक पोखरियाल, पंकज गोदियाल, रजनी, सपना, उषा, पायल, सुनीता मौजूद रहे।
