वाइल्ड लाइफ चीफ ने किया मोतीचूर रेंज का भ्रमण
ऋषिकेश। वाइल्ड लाइफ चीफ समीर सिंहा गुरुवार को राजाजी टाइर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज पहुंचे। उन्होंने पार्क क्षेत्र का भ्रमण कर वन अधिकारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निदेशक साकेत बड़ोला से मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष रोकने समेत कई मुद्दों पर चर्चा भी की। निदेशक ने बताया कि मोतीचूर कॉरिडोर क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है। मौके पर वार्डन प्रशांत हिंदवान, डॉ. राकेश नौटियाल, रेंजर आलोकी, महेश सेमवाल, प्रमोद ध्यानी, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
