सीमांत गांव माणा में 4-जी सेवा शुरू
चमोली। भारत के सीमांत गांव माणा में शनिवार से 4 -जी सेवा शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी वर्चुअली मौजूद रहे। रिलायंस जियो की टीम देश के पहले गांव माणा में शुरू हुई 4 जी सेवा के उद्घाटन अवसर पर मौजूद रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में बदरीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4 जी सेवा शुरू करने के लिए रिलायंस जियो को शुभकामनाएं दी। कहा कि रिलायंस जिओ 4-जी सेवा शुरू करने वाला पहला आपरेटर बन गया है। 4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों देश की सुरक्षा में तैनात सैन्यबलों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाइने उपलब्ध करायी गयी है। यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4 -जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है, जिससे चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है।
रिलायंस 4 जी सेवा के उद्घाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में 4 -जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का आभार जताया। बदरीनाथ धाम में कनेक्टिविटी सुविधाएं जुटाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रयासों तथा सहयोग पर भी आभार जताया। इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से 4 जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी।
रिलायंस जियो उत्तराखंड के सीईओ गौरव आनंद ने उद्घाटन समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।
इस अवसर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलाजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा, रिलायंस जियो उत्तराखंड के स्टेट डेवलपमेंट हेड वाईपी. सिंह, मार्केटिंग हेड नीरज अग्रवाल, जेसी मैनेजर विश्वजीत, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,सुनील चौधरी, संजय पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी आदि ने रिलायंस 4 -जी सेवा के उद्घघाटन समारोह में प्रतिभाग किया।
