मानव अधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी

चमोली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा मानव अधिकारों के उद्भव, विकास व संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान वैश्विक परिदृश्य मे उनके महत्व पर विचार रखे गए। छात्र-छात्राओं के द्वारा निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंकित, कृष्णा और वैशाली ने प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रोशनी, अंकित,दीपिका ने प्रथम,द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ललित जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार,मनोज कुमार, रजनीश कुमार, डॉ पुष्पा रानी, डॉक्टर संगीता भंडारी, डॉक्टर जमशेद अंसारी, डॉ निशा ढोड़ीयाल, डॉक्टर संतोष पंत तथा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश चौहान सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *